फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सभी विभाग बेहतर कार्यों के लिए 7 को सौंपेंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड की बैठक में फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। देश भर में सिविल सेवकों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड- 2024 में आवेदन करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुई। केंद्रीय प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने इसका आयोजन किया।

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों के साथ 7 फरवरी को बैठक होगी। इसमें अपने-अपने विभागों में बेहतरीन कार्य के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देंगे। इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड- 2024 के कौन-कौन विभाग आवेदन करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड- 2024 के लिए ऑन-लाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी है।
विज्ञापन

आधिकारिक पोर्टल पर होगा आवेदन
सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभागों द्वारा संचालित प्रोजेक्ट्स से संबंधित निर्धारित श्रेणी में आवेदन मांगे गए। ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल https://pmawards.gov.in/ पर पंजीकरण करवा कर और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार प्रस्ताव प्रोजेक्ट के ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन




तीन श्रेणियों में मिलेगा अवार्ड

ये अवार्ड तीन श्रेणियों में दिए जाएंगे। पहली श्रेणी में जिलों का निर्धारित 11 प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों द्वारा समग्र विकास बिंदु पर 5 जिलों को पुरस्कार दिए जाएंगे। दूसरी श्रेणी में 5 आकांक्षी ब्लॉक को पुरस्कृत किया जाएगा। तीसरी श्रेणी में 6 केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्यों और जिलों को नवाचार के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी, स्क्रॉल और 20 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें