खुफिया एजेंसियों ने भारत-पाकिस्तान सीमा से लगते प्रदेशों में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। खुफिया इनपुट के बाद हिमाचल में भी स्थानीय खुफिया एजेंसियों और पुलिस मुख्यालय ने जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जरूरी कदम उठाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि क्रॉस बार्डर गतिविधियों के बढ़ने के बाद सीमा से लगते प्रदेशों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चूंकि हिमाचल में कई बड़े बिजली प्रोजेक्ट और अन्य बड़े प्रोजेक्ट हैं। साथ ही सेना और वायु सेना के कई महत्वपूर्ण ठिकाने भी हिमाचल में हैं। ऐसे में यहां भी सुरक्षा व्यवस्था के एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।