फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा वर्षा होने के आसार हैं। इससे कई क्षेत्रों में नुकसान भी हो सकता है। यह पूर्वानुमान मौसम केंद्र शिमला ने जारी किया है। प्रदेश से रुखसत होने से पहले मानसून मौसम में यह हलचल लाने लगा है। मानसून सितंबर के अंत तक ही राज्य से रुखसत हो जाएगा। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रही। उधर, चंबा के मणिमहेश पर्वत और किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों पर रुक-रुककर हल्की बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र शिमला के मुताबिक रविवार को हिमाचल के कई मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों बारिश और हल्की बर्फबारी हुई। केंद्र ने चेतावनी जारी की कि सोमवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि मंगलवार को मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा वर्षा हो सकती है। 26 सितंबर कई क्षेत्रों में मौसम खराब ही रह सकता है।
विज्ञापन

मणिमहेश पर्वत पर हुआ हिमपात

अचानक मौसम खराब होने के बाद चंबा में रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। मणिमहेश पर्वत पर रविवार सुबह हिमपात हुआ और डल झील में दोपहर बाद तक ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसके अतिरिक्त जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी समेत अन्य इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

हालांकि, राज्य के कई क्षेत्रों में मटर और अन्य सब्जियों एवं फसलों के लिए भी यह वर्षा अच्छी मानी जा रही है। इसी तरह से जनजातीय जिला किन्नौर और अन्य क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। किन्नौर की ऊंची चोटियों में जहां शनिवार रात से हल्की-हल्की बर्फबारी चल रही है, वहीं निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें