फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा में 32 हजार बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मशोबरा चिकित्सा ब्लॉक में पहली से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 32 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। इसमें 10 हजार बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी मशोबरा डॉ. संजय रानौत ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मशोबरा ब्लॉक के 336 शिक्षण संस्थानों, 265 आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। उन्होंने बताया कि जो बच्चे किन्हीं कारणों से दवा खाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें 28 फरवरी को यह दवा दी जाएगी। आंतों के कीड़ों से होने वाले संक्रमण से बच्चों में एनीमिया, कुपोषण, शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इससे बचाव के लिए सरकार की ओर से एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें