फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बिना पासवर्ड परिसर में प्रवेश किया तो बजेगा अलार्म, छात्रा प्रतिभा ठाकुर ने तैयार किया मॉडल

Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

मॉडल के जरिये प्रतिभा ने सुनिश्चित किया था कि अगर कोई व्यक्ति या वाहन निर्धारित किए गए पासवर्ड के बिना अंदर प्रवेश करेगा तो सिक्योरिटी सिस्टम अलर्ट हो जाएगा और अलार्म बजेगा। इसके अलावा एक सुरक्षा दीवार सड़क पर खड़ी हो जाएगी, जो अज्ञात वाहन को अंदर जाने से रोकेगी। 
विज्ञापन
छात्रा प्रतिभा ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृप्ता पब्लिक स्कूल की प्रतिभा ठाकुर का ‘सेफ ट्रांसपोर्टेशन रूट फॉर इंडियन आर्मी’ मॉडल अब राज्य स्तरीय साइंस मॉडल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। इस मॉडल को प्रतिभा ठाकुर ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों से आहत होकर तैयार किया था। मॉडल के जरिये प्रतिभा ने सुनिश्चित किया था कि अगर कोई व्यक्ति या वाहन निर्धारित किए गए पासवर्ड के बिना अंदर प्रवेश करेगा तो सिक्योरिटी सिस्टम अलर्ट हो जाएगा और अलार्म बजेगा। इसके अलावा एक सुरक्षा दीवार सड़क पर खड़ी हो जाएगी, जो अज्ञात वाहन को अंदर जाने से रोकेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा ड्राइवर अलर्ट डिवाइस, गैस लीकेज डिटेक्टर व लो कॉस्ट इनवर्टर सहित कुल आठ मॉडलों को उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा ने राज्य स्तरीय एग्जीविशन एंड प्रोजेक्ट कंपीटीशन (एसएलईपीसी-2021-22) के लिए चयनित किया है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तीन व चार जनवरी को कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर में होगी। इस आयोजन में भाग लेने के लिए जिला कांगड़ा के आठ विभिन्न स्कूलों का चयन किया गया है, संबंधित स्कूलों को डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन कांगड़ा की ओर से विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे संबंधित बच्चों के मॉडलों को समय पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जा सके। संवाद

इन स्कूलों का हुआ चयन
डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन जिला कांगड़ा की ओर से शार्ट लिस्ट किए गए स्कूलों की सूची में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डगोह के आर्यन राणा का मॉडल स्मार्ट गोडाउन फॉर फूड ग्रेन्स स्टोरेज, जीएचएस तिमाल के वरुण ठाकुर का ड्राइवर अलर्ट डिवाइस, जीबीएसएसएस जवाली के रोहनीश का लो कॉस्ट इनवर्टर, तृप्ता पब्लिक स्कूल की प्रतिभा ठाकुर का सेफ ट्रांसपोर्टेशन रूट फॉर इंडियन आर्मी, जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की सृष्टि का गैस लीकेज डिटेक्टर, जीएसएसएस गालियां के कुंदन का मॉडर्निस्ड लिफ्टर फॉर किचन, एमएनएसएस स्कूल नगरोटा बगवां की मानसी धीमान का एक्ट्रैक्शन ऑफ एड हनी के अलावा नूरपुर पब्लिक स्कूल की श्वेता का ऑटो स्ट्रीमिलाजर फॉर बायोमिट्रीक एटेंडेंस चुना  गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें