फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एके वशिष्ठ बने रेजिडेंट सोसाइटी के प्रधान

Thu, 03 Apr 2014 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एके वशिष्ठ को रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी न्यू शिमला सेक्टर चार का प्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन


न्यू शिमला के केलू माता मंदिर में सोसाइटी की वार्षिक बैठक में नए प्रधान ने कार्यभार संभाला। उनके अलावा चुन्नी लाल को महासचिव बनाया गया है।

वहीं, सुरेंद्र रामदेव, विजय परमार, राजीव फलोरिया, विवेक सिंह अत्री, दिवान सिंह चौहान, दिलदार सिंह, पूजा पटनायक और किरण गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


वार्षिक बैठक में क्षेत्र के सभी मकानों को नंबर देने के लिए सब कमेटी गठित की गई। सब कमेटी ब्योरा जुटाकर नगर निगम को सौंपेगी।

मकानों को नंबर मिलने से पता तलाशने में मदद मिलेगी। बैठक के दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने नगर निगम से मांग करते हुए कहा है कि या तो पानी के बिल ऑनलाइन जमा किए जाएं या बिल घरों में भेजे जाएं।
विज्ञापन


हर माह बिल लेने के लिए निगम दफ्तर में आकर लंबी लाइनों में लगना आसान नहीं है। इसके अलावा क्षेत्रों में रैलिंग लगाने की मांग भी की गई।

बैठक में पूर्व प्रधान डा. एसएस मिन्हास, पूर्व महासचिव डा. अमरपाल कोछड़, पटयोग वार्ड के पार्षद दीपक रोहाल भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें