फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत की दुनिया में अजय की आवाज ने मचाई धूम

Mon, 05 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी कैंट के अजय सहगल ने अपनी दूसरी वीडियो एलबम लांच कर संगीत की दुनिया में तहलका मचा दिया है। अजय सहगल वर्तमान में रक्षा मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी हैं तथा जयपुर में तैनात हैं। उनकी दूसरी वीडियो एलबम जिंदगी के सफर में को हजारों लोग यू-ट्यूब पर देख चुके हैं।
विज्ञापन


इस वीडियो एलबम में न केवल अजय सहगल ने अपनी आवाज दी है, अपितु गीत भी खुद लिखे हैं और अभिनय भी किया है। एलबम में रूहानी रिश्तों को गीतों के जरिये दर्शाया है। इस एलबम में संगीत निर्देशक गुरमीत सिंह ने दिया है, जबकि निर्देशन सुनील ठाकुर ने किया है।

इस वीडियो एलबम को राजस्थान के प्रसिद्ध लोकेशन पर फिल्माया गया है। गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय में उच्च अधिकारी रहते हुए भी संगीत के क्षेत्र में उनकी आवाज के लोग कायल है। कुछ अरसा पहले भी उनकी पहली वीडियो एलबम बस एक पल लांच हो चुकी है। उन्होंने अपनी इस पहली एलबम को मातृभूमि के सम्मान में मानवता को समर्पित किया था।
विज्ञापन


उनकी इस पहली वीडियो एलबम को प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्माता एवं निर्देशक केसी बोकाडिया ने लांच किया था। अजय सहगल की इस उपलब्धि से न केवल जिला चंबा अपितु हिमाचल प्रदेश का भी गौरव बढ़ा है। इससे पहले अजय सहगल वंदे मातरम् को समर्पित उनके गीत को इंडियन आइडल के विजेता विपुल मेहता ने वाघा बॉर्डर पर लांच कर वीर जवानों का हौसला बढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें