फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय कुमार बने निदेशक स्वास्थ्य, सुमन विक्रांत आईपीएच के ईएनसी

Wed, 31 Oct 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने निदेशक स्वास्थ्य सेवा और इंजीनियर इन चीफ आईपीएच विभाग के पद पर नई नियुक्तिाें के आदेश जारी कर दिए। नए आदेश के अनुसार शिमला जोन के मुख्य अभियंता सुमन विक्रांत को आईपीएच विभाग का ईएनसी और स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त निदेशक डा अजय कुमार गुप्ता को निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं नियुक्त कर दिया है।

 

दोनों पदों पर तैनात अधिकारियों के बुधवार को रिटायर होने के बाद सरकार ने नए आदेश जारी किए हैं। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दो डीडीएम, तीन ट्रैफिक मैनेजर और दो वर्क इंचार्ज के तबादला आदेश जारी किए हैं। हमीरपुर के डीडीएम अपूप राणा को धर्मशाला, डीडीएम हेडक्वार्टर संतोष कुमार को मंडी एचआरटीसी कार्यालय में तैनाती दी है।

 

इसी तरह कुल्लू यूनिट के वर्क मैनेजर किशोरी लाल को सुंदरनगर यूनिट, हमीरपुर यूनिट के वर्क मैनेजर देसराज को बिलासपुर यूनिट, ट्रैफिक मैनेजर ऊना के दर्शन सिंह को रिकांगपिओ यूनिट, करसोग यूनिट के ट्रैफिक मैनेजर राजेंद्र सिंह को पठानकोट यूनिट और रामपुर यूनिट के ट्रैफिक मैनेजर प्रेमचंद को करसोग यूनिट में तैनाती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें