फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई खेलों में अजय, प्रियंका का डंका, फख्र से चौड़ा कर दिया सीना

Mon, 20 Aug 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
asian games himachal players
विज्ञापन

इंडोनेशिया के जकार्ता में एशियन गेम्स के पहले दिन हिमाचल के सितारे भी चमके हैं। कबड्डी के महिला वर्ग में जापान के खिलाफ मिली जीत में हिमाचल की बेटियों ने छाप छोड़ी है। सिरमौर की प्रियंका और रितु नेगी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


पुरुष वर्ग में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे नालागढ़ के अजय ठाकुर ने भी बांग्ला देश के खिलाफ मिली जीत में शानदार प्रदर्शन किया। महत्वपूर्ण मौके पर उन्होंने टीम के लिए प्वाइंट बटोरे।

कप्तान अजय ठाकुर की अगुवाई में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने बांग्लादेश को हराया। महिला कबड्डी टीम में प्रदेश की प्रियंका नेगी, रितु नेगी और कविता ठाकुर के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने जापान को शिकस्त दी।
विज्ञापन


बेटियों के एक-एक प्वाइंट ने फख्र से चौड़ा कर दिया सीना 
समय सुबह के सात बजे हैं। सिरमौर के शिलाई कस्बे के लोग टीवी से चिपके हैं। बच्चे-बुजुर्ग उत्सुक हैं। हर कोई एशियन गेम्स के कबड्डी वर्ग में हिमाचल की दो बेटियों का खेल देखने को बेताब था। साढ़े सात बजे जैसे ही मैच शुरू हुआ। सबके दिलों की धड़कनें बढ़ने लगती हैं।

पहले हाफ में डिफेंडर रितु नेगी ने राइट कार्नर से तीन टैकल प्वाइंट हासिल किए। पूरा शिलाई कस्बा प्रियंका और रितु के लिए एक-एक प्वाइंट पर तालियां बजाने लगते। प्रियंका नेगी भी टीम के खाते में तीन अंक जोड़े। 

बेटियां प्वाइंट लातीं तो माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को 43-13 अंकों के एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। रविवार सुबह सात बजे भारत की महिला कबड्डी टीम का पहला मैच जापान के साथ हुआ। प्रियंका नेगी और रितु नेगी शिलाई की रहने वाली हैं।

प्रियंका नेगी के पिता कंवर सिह नेगी, माता सुनिता नेगी, ताऊ रणजीत सिंह नेगी, रितु नेगी के पिता भवान सिंह नेगी, माता पूर्णिमा नेगी ने कहा कि अपनी बेटियों को एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वे कुल देवता से प्रार्थना करते हैं कि उनकी बेटियां देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएं। जीत के बाद शिलाई में जश्न का माहौल रहा।

विज्ञापन

सिग्नल न होने से मैच नहीं देख पाया खिला का परिवार

बंजार (कुल्लू)। इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स के पहले दिन भारत ने कई मुकाबले खेले। इसमें हिमाचल के खिलाड़ियों का भी दमखम देखने को मिला। रविवार को भारत और चीन के बीच महिला हैंडबाल मैच खेला गया। कुल्लू की चकुरठा पंचायत की खिला देवी भी भारतीय टीम में शामिल हैं, लेकिन परिवार के लोग सिग्नल की समस्या के चलते मैच नहीं देख पाए।

खिला देवी का मुकाबला देखने को चुकरठा पंचायत के लोगों में भारी उत्साह था। कई लोगों ने मैच मोबाइल पर देखा। भारतीय टीम यह मैच चीन से 15 गोल से हार गई। भारतीय टीम ने 21 और चीन ने 36 गोल किए। खिला देवी के पिता खेमराज, माता गुमा देवी, छोटी बहन यमुना देवी, छोटा भाई केहर सिंह का कहना है कि पूरा परिवार जकार्ता में हो रहे एशियन गेम्स के हैंडबाल मैच देखने को लेकर उत्साहित था। उन्होंने बताया कि सिग्नल न होने से वे टीवी पर मैच नहीं देख पाए।

उन्होंने मोबाइल फोन में मैच देखना चाहा तो खिला देवी देवी की ओर से भेजा गया लिंक नहीं खुल पाया। पंचायत प्रधान ममता देवी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी पंचायत की बेटी अपने गांव व देश का नाम रोशन कर रही है। खिला देवी के चयन के बाद पंचायत में लोगों में खुशी है। बहन यमुना देवी ने कहा कि अब अगला मैच 21 अगस्त को है। अब परिवार व गांव के लोगों को उस मैच को लेकर उत्सुकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें