फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुंतर एयरपोर्ट में दो घंटे तक रुके रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिल्ली से भुंतर के बीच वीरवार को हुई हवाई उड़ान हुई। इस दौरान भुंतर पहुंचे 12 यात्रियों को करीब दो घंटे तक एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा। बताया जा रहा है कि हवाई उड़ानों में आने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन की तरफ से कोई भी इंतजाम नहीं किए गए थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 12 यात्रियों की स्क्रीनिंग जांच की। लेकिन जहाज में आए यात्रियोंको कोरोना के चलते होम व संस्थागत क्वारंटीन को लेकर घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन घंटों तक यह निर्णय नहीं ले पाया कि यात्रियों को कहां रखना है। दिल्ली से पत्नी के साथ पहुंचे दीपक कुल्लवी और पांगी के रहने वाले राजेंद्र ने कहा कि एयरपोर्ट पहुंचने पर उनकी स्वास्थ्य जांच की गई और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी बेहतर प्रबंध किए गए थे लेकिन प्रशासन की बदइंतजामी नजर आई। उन्होंने कहा कि जब क्वारंटीन सेंटर जा रहे थे तो प्रशासन ने यात्रियों को अपने स्तर पर टैक्सियां करने को कहा। इसको लेकर सवारियों ने रोष जताया। कुल्लवी ने कहा उन्होंने जब सांसद राम स्वरूप से इस बारे बात की, तभी प्रशासन ने बस भेज कर सवारियों को जिला मुख्यालय के साथ लगते रामशिला स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेजा। हालांकि कुछ सवारियों को टैक्सी कर जाना पड़ा। उधर, एडीएम कुल्लू एसके पराशर ने कहा कि सभी सवारियों की स्वास्थ्य जांच कर बस से संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें