फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान नहीं भर सका एयर इंडिया का विमान, यात्रियों ने किया हंगामा

Thu, 28 Jun 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी खराबी की वजह से एयर इंडिया का विमान गगल से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर पाया। इस पर कुछ यात्रियों ने हवाई अड्डे पर ही हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में वैकल्पिक व्यवस्था कर 34 यात्रियों को दिल्ली भेजा गया।

विज्ञापन


गगल हवाई अड्डा निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि एयर इंडिया का विमान दोपहर को दिल्ली से गगल तो आया, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते वापसी के लिए उड़ान नहीं भर पाया।

एयर इंडिया के अड्डा प्रभारी राज कपूर ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते विमान उड़ान नहीं भर पाया जिसके बाद हवाई जहाज से जाने वाले 34 यात्रियों के दिल्ली जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम के आने के बाद तकनीकी समस्या दूर होने पर ही विमान दिल्ली के लिए उड़ान भर पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें