फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन शुरू होगी गगल-चंडीगढ़ के लिए एयर इंडिया की हवाई सेवा, जानिए किराया

Fri, 15 Nov 2019 10:44 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विमानन कंपनी एयर इंडिया शनिवार से गगल हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी। गगल से सुबह 8:30 बजे उड़ान भरी जाएगी और 9:30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग होगी। यही विमान चंडीगढ़ से सुबह 9:55 बजे उड़ान भरेगा और 10:55 बजे गगल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। 

विज्ञापन


प्रति सीट 1,712 रुपये किराया लगेगा जबकि यात्री अपने साथ 15 किलोग्राम चेक-इन और पांच किलोग्राम भार कैबिन के जरिये ले जा सकेंगे। एयर इंडिया गगल के प्रबंधक मिलन गुरंग ने इसकी पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि हेली सेवा पवन हंस भी यात्रियों को चंडीगढ़ से गगल एयरपोर्ट पर उतारता है, लेकिन यात्रियों से अधिक किराया वसूला जाता है। यह सेवा सप्ताह में मात्र तीन दिन ही मिलती है। ऐसे में विमानन कंपनी एयर इंडिया की यह सेवा यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें