फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly Session: सत्र से पहले भाजपा ने रोजगार के मुद्दे पर घेरी सरकार, परिसर में किया प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2026 05:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में रोजगार का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन
भाजपा ने रोजगार के मुद्दे पर घेरी सरकार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में रोजगार का मुद्दा छाया रहा। विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए युवाओं को रोजगार देने के वादे पर सरकार को घेरा। पांच लाख नौकरियों की चुनावी गारंटी पूरी नहीं होने पर सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। शुक्रवार सुबह विधानसभा परिसर स्थित विपक्ष लॉज के बाहर भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन साढ़े तीन साल के कार्यकाल में यह वादा धरातल पर नहीं उतर सका।

विज्ञापन


भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नाम पर केवल आश्वासन मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने युवाओं की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया है। शर्मा ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा में नियम-67 के तहत स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है, ताकि सदन का पूरा कार्य स्थगित कर रोजगार के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवा नौकरी की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन सरकार रोजगार सृजन के अपने सबसे बड़े चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रही है। भाजपा इस मुद्दे को पूरे सत्र के दौरान प्रमुखता से उठाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले- हाईकमान को खुश करने की कोशिश
 भाजपा के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना विपक्ष का अधिकार और दायित्व है, लेकिन भाजपा का यह प्रदर्शन जनहित से ज्यादा राजनीतिक मजबूरी का परिणाम दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर नेतृत्व को लेकर असंतोष और गुटबाजी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कुछ विधायक केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और पार्टी हाईकमान की नजरों में बने रहने के लिए ऐसे प्रदर्शन कर रहे हैं। सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कई विधायक उन्हें उनके पद से हटाना चाहते हैं और यही आंतरिक संघर्ष अब सार्वजनिक रूप से दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में लगातार काम कर रही है और विपक्ष तथ्यों के बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें