फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आहाना और शानाया 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में रही पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑकलैंड हाउस स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स डे में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

ओवरऑल चैंपियन का खिताब मैथ्यू हाउस ने जीता।
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स में शुक्रवार को मिडिल सेक्शन की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस मीट में छठी से लेकर आठवीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में ग्रुप डी में आहना रोहटा ने प्रथम, सीरत रायक ने दूसरा और समायरा राठौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप-ई मुकाबलों शानाया वर्मा ने पहला, सुहावी वर्मा ने दूसरा और इहा चंदेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद विभिन्न फिटनेस ड्रिल विद क्लैप्स, डंबल ड्रिल, योग, जिम्नास्टिक्स, कराटे और स्केटिंग की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इस स्पोर्ट्स मीट में मार्चिंग कप में फ्रेंच हाउस ने प्रथम, लेफ्रॉय ने द्वितीय, मैथ्यू ने तृतीय तथा ड्यूरेंट हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी मैथ्यू हाउस ने जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैथ्यू हाउस को प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स शील्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सॉफ्ट बॉल के ग्रुप डी की प्रतियोगिता में आहना रोहटा ने प्रथम, प्रिशा राठौर ने द्वितीय और सीरत रायक ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सॉफ्ट बॉल के ग्रुप-ई मुकाबलों में सुहावी वर्मा ने पहला, सुहाना शाद ने दूसरा और आहाना चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्पोर्ट्स मीट में राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट, सोलन की प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डॉ. रुचि रमेश ने विद्यार्थियों की अनुशासन, उत्साह और शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित इस सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम की प्रशंसा की।कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें