फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विकास पर खर्च होंगे 328 करोड़

Mon, 20 Oct 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विकास पर इस वर्ष प्रदेश में 328 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ऊर्जा एवं कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कृषि विभाग की ओर से कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के तहत आयोजित किसान मेले और किसान सम्मान समारोह के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में 321 करोड़ की फसल विविधीकरण प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इसके तहत 210 लघु सिंचाई योजनाएं, 147 संपर्क मार्ग और 37 एकत्रीकरण केंद्रों की स्थापना की जाएगी। मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014-15 के लिए कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण में जिला शिमला को 23 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।

समारोह में शिमला जिले के 104 किसानों को कृषि, बागवानी, पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिए गए। 6 उत्कृष्ट स्वयं सेवी समूहों को 20 हजार रुपये नकद, प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम में कृषि विभाग के निदेशक डा. जेसी राणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उपमा चौधरी और समीर शर्मा सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें