फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने केंद्र सरकार से आयुष्मान कार्डधारकों के 50 करोड़ जारी करने का किया आग्रह

Fri, 15 Dec 2023 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कृषि मंत्री ने टांडा मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लंबित 50 करोड़ रुपये के शीघ्र भुगतान का आग्रह किया। 
विज्ञापन
कृषि मंत्री चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया से भेंट की। इस दौरान उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज से से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कृषि मंत्री ने टांडा मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लंबित 50 करोड़ रुपये के शीघ्र भुगतान का आग्रह किया। इसके अलावा टांडा में यूरो सर्जरी विभाग में लिथोट्रिप्सी मशीन, टेस्ला एमआरआई मशीन, पेट स्कैन, लैप्रो स्कोपिक उपकरण, आधुनिक थ्री-डी अल्ट्रासांउड मशीन, एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, कार्डियोलॉजी विभाग के लिए कैथ लैब सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा की। वहीं, शाहपुर के लिए ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत करने का भी आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने सभी मांगें ध्यानपूर्वक सुनीं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें