फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कृषि वैज्ञानिक प्रो राज कुमार राजू का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा। प्रदेश के जाने माने कृषि वैज्ञानिक प्रो. राजकुमार राजू के निधन पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और हिमाचल किसान सभा ने शोक व्यक्त किया है। राजू कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। प्रो. राजू ने चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं प्रदान की थीं। प्रो राजू मंडी जिले के देयोधार के रहने वाले थे। हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने बताया कि प्रो. राजू लघु और सीमांत किसानों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे और किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए काम करते रहे। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश भुरेटा और राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने भी प्रो. राजू के शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें