फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर से करार खत्म, जाठियादेवी में हिमुडा खुद बनाएगा कालोनियां

Tue, 27 Aug 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी से सटे जाठियादेवी में सैटेलाइट टाउनशिप बनाने के लिए सिंगापुर सरकार की एजेंसी के साथ हिमाचल का करार खत्म हो गया है। अब हिमुडा यहां खुद ही कालोनियां बनाएगा। इसमें डिमांड ऑफ सर्वे के तहत आवेदकों को प्लॉट और फ्लैट देने में प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा कांगड़ा जिला के नगरोटा और देहरा में भी हिमुडा कालोनियां बनाएगा। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने विधायक बिक्रम सिंह जरियाल के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। 
यह भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा सत्र: होटल ठेके पर देने के आरोप में विपक्ष का वाकआउट, सीएम ने बिठाई जांच
विज्ञापन

सरवीण ने कहा कि काफी लोग हिमुडा से फ्लैट और प्लाट लेने के इच्छुक हैं। हिमुडा के पास शिमला, सोलन और बद्दी में 600 फ्लैट और 400 प्लाट हैं। डिमांड ऑफ सर्वे में एक ही परिवार के 6 से 7 लोगों ने भी आवेदन किया है।
 यह भी पढ़ें: हिमाचल: पीएम मोदी नवंबर में कर सकते हैं ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का शुभारंभ
विज्ञापन

परिवार के दो से ज्यादा लोगों को प्लाट नहीं दिया जा सकता है। सरवीण ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद से ही टाउनशिप बनाने को लेकर संशय बना हुआ था। सिंगापुर की नोडल एजेंसी इसको लेकर ज्यादा रुचि नहीं दिखा रही थी। 

हां जमीन नहीं, वहां ब्याज के साथ आवेदकों को राशि लौटाएगा हिमुडा
मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि डिमांड ऑफ सर्वे के तहत वर्ष 2011 में प्रदेश व बाहरी राज्यों के करीब 72 हजार लोगों ने आवेदन किया था। आवेदन वहां के लिए भी आए हैं, जहां पर हिमुडा के पास जमीन ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां पर हिमुडा की जमीन नहीं है, उन आवेदकों को 5 फीसदी ब्याज समेत राशि लौटाई जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें