फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी को मंडी में

Wed, 11 Jan 2023 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

अभ्यर्थियों के पास सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से जारी प्रवेश पत्र और दो पासपोर्ट आकार की फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती - फोटो : indian army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर भर्ती में ग्राउंड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी को वल्लभ महाविद्यालय मंडी में होगी। परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्मीदवारों को इस दिन सुबह 5:00 बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। सेना भर्ती शाखा कार्यालय मंडी के निदेशक अविनाश नाथ ने बताया कि अभ्यर्थियों के पास सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से जारी प्रवेश पत्र और दो पासपोर्ट आकार की फोटो साथ लाना अनिवार्य है।

विज्ञापन


परीक्षा स्थल पर मोबाइल ले जाना वर्जित रहेगा। सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए फेस मास्क पहनना और परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को क्लिप बोर्ड और पैन प्रदान किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पड्डल मैदान के व्यायाम शाला हॉल के बगल में ज्वाला माता मंदिर के सामने वाले गेट से होगा।

उन्होंने उम्मीदवारों से किसी भी अनुचित साधन का प्रयोग न करने और दलालों का शिकार न होने की अपील की है। अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें