फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुत्तों-बंदरों के आतंक से नहीं मिल रही राहत, निगम सदन के बाहर होगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कल बचत भवन में होनी है नगर निगम की मासिक बैठक, मुआवजे की मांग उठाएंगे समाजसेवी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में लावारिस कुत्तों और बंदरों के आतंक से राहत न मिलने से परेशान लोग अब नगर निगम सदन का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं। 29 सितंबर को महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में बचत भवन में नगर निगम की मासिक बैठक होने जा रही है। इस दिन गदर फ्रंट और मदद सेवा ट्रस्ट के प्रतिनिधि सदन के बाहर धरना देंगे। नगर निगम सदन में भाजपा और कांग्रेस के कई पार्षद भी इस मुद्दे पर हंगामा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों के बावजूद शिमला शहर में लावारिस कुत्तों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। हमलावर कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाने के आदेश दिए गए थे लेकिन नगर निगम अभी तक यह कार्रवाई शुरू नहीं कर रहा है। उधर, नगर निगम ने भी कुत्तों के आतंक से राहत दिलाने से जुड़े प्रस्ताव पर विशेष चर्चा करवाने का फैसला लिया है। गदर फ्रंट संयोजक रवि कुमार ने कहा कि नगर निगम सदन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन शहर में कुत्ते और बंदरों के आतंक के खिलाफ मुआवजे की मांग को लेकर होगा। कहा कि हाल ही में शांकली में एक बच्ची को लावारिस कुत्तों ने लहूलुहान कर दिया था। इस बच्ची के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। ढली में बंदरों के हमले से घायल युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इसके परिजनों को भी राहत राशि मिलनी चाहिए। संयोजक ने शिमला के लोगों से 29 सितंबर को धरने में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें