फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ननखड़ी के बाद अब कुमारसैन में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

Mon, 27 Feb 2023 07:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रतीक चिन्ह वाला यह गुब्बारा पेड़ से लटका था, जिससे बच्चे खेल रहे थे। बगीचे के मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने इस गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुमारसैन में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के ननखड़ी के बाद अब कुमारसैन उपमंडल के प्रेमनगर में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रतीक चिन्ह वाला यह गुब्बारा पेड़ से लटका था, जिससे बच्चे खेल रहे थे। बगीचे के मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने इस गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को कुमारसैन की मलेंडी पंचायत के प्रेमनगर गांव में दोपहर बाद बच्चे एक गुब्बारे से खेल रहे थे। बगीचे के मालिक रवि मेहता ने बच्चों को इस गुब्बारे के साथ खेलते हुए देखा। जब उन्होंने बच्चों से पूछा कि गुब्बारा कहां से आया, तो बच्चों ने बताया कि यह गुब्बारा पेड़ से लटका हुआ था, जिसे निकालकर वे खेल रहे थे।

विज्ञापन


रवि मेहता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना कुमारसैन को दी। पुलिस ने गुब्बारा अपने कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। हवाई जहाज की आकृति वाले इस गुब्बारे में पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) लिखा हुआ है। जिला शिमला में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व भी रामपुर उपमंडल के ननखड़ी में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला था। क्षेत्र में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलना संदेहास्पद है। गुब्बारा मिलने की घटना के बाद जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि कुमारसैन की मलेंडी पंचायत के प्रेमनगर गांव में एक पाकिस्तानी एयरलाइंस का गुब्बारा मिलने की सूचना रवि महेता ने पुलिस को दी है। पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस गहनता से इसकी जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें