फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 82 दिन बाद केलांग-दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू, घाटी के लोगों ने ली राहत की सांस

Fri, 06 Mar 2026 03:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।

सार

पथ परिवहन निगम ने 82 दिन के बाद केलांग-दिल्ली के बीच बस सेवा फिर शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 82 दिन के बाद केलांग-दिल्ली के बीच बस सेवा फिर शुरू कर दी है। इस रूट पर निगम के केलांग डिपो ने 12 दिसंबर 2025 से बस सेवा बंद कर दी थी। अभी तक यह बस सेवा कुल्लू-दिल्ली के बीच चल रही थी। अब हालात सामान्य होने पर यह बस दिल्ली-केलांग के बीच चलेगी। इसके साथ ही गुरुवार दोपहर बाद 1:30 बजे केलांग से अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने का भी निर्णय लिया है। मनाली और केलांग के बीच एक अतिरिक्त बस भी चलाई गई है।

विज्ञापन

अब कुल्लू और लाहौल के बीच लोगों की आवाजाही आसान हो गई है। निगम के अनुसार अब तक केलांग से मनाली, कुल्लू के बीच दो-दो बसों की आवाजाही हो रही थी। इसमें एक बस सुबह 10:30 और दूसरी बस 12:30 बजे केलांग से कुल्लू के लिए चलती थी। इसके अलावा अब दिल्ली-केलांग और एक अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने से लोगों को काफी सुविधा होगी और घाटी के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

अब निगम प्रबंधन ने अन्य रूटों पर भी जल्द बसें शुरू करने का फैसला लिया है। मौसम अनुकूल रहा तो कुछ दिन बाद घाटी में प्रवासी कामगारों का आना शुरू हो जाएगा। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि पूर्व में जो बस 10:30 बजे केलांग से कुल्लू तक जाती थी, गुरुवार से इस बस को सीधी दिल्ली के लिए रवाना कर दिया है। वीरवार से एक अतिरिक्त बस 1:30 बजे केलांग से मनाली के बीच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि अगले सप्ताह लाहौल से शिमला और धर्मशाला के बीच भी बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।   लेह से दिल्ली की दूरी करीब 1,026 किलोमीटर है। जिसे यह बस लगभग 36 घंटे में तय करती है। केलांग बस अड्डा प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बार लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण न केवल यह रूट प्रभावित हुआ, बल्कि हिमाचल और लद्दाख का पर्यटन कारोबार भी काफी प्रभावित रहा। उन्होंने कहा इस बार लेह-दिल्ली बस सेवा नो प्रॉफिट-नो लॉस की स्थिति में रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें