फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ताराहाल स्कूल में बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहॉल में शुक्रवार को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में 42 विद्यालयों के करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया किया। कार्यक्रम में सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। एनसीबी के सूचना अधिकारी कुंडू ने नशे से संबंधित जानकारी दी। सीबीएसई के सहायक सचिव भूषण लाल ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रितु शर्मा ने विद्यार्थियों को सकारात्मक विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें