शिमला। राजधानी के राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में शनिवार को राधा अष्टमी पर वृंदावन के कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर भक्ति और उत्सव का माहौल रहेगा। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 3:00 बजे तक वृंदावन से आए प्रसिद्ध भजन गायक नितिन भारती भजन-कीर्तन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे श्रीराधा रानी का जन्म उत्सव विधि-विधान से मनाया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम 7:30 से 9:30 बजे तक वृंदावन के ही विनोद शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा की ओर से प्रचार मंत्री सुमन पॉल दत्ता ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर राधा रानी का आशीर्वाद लेने की अपील की है। संवाद