एशियन फोरेंसिक साइंस नेटवर्क 17 से 20 सितंबर तक वियतनाम में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। इसमें हिमाचल फोरेंसिक लैब की टीम भी पानी में डूबने से होने वाली मौतों पर एक शोध प्रस्तुत करेगी।
इस शोध में आरएफएसएल धर्मशाला की टीम की ओर से तैयार डिवाइस को दुनिया भर से आए फोरेंसिक विशेषज्ञों के समक्ष रखा जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एशियन फोरेंसिक साइंस नेटवर्क की सदस्य एवं फोरेंसिक लैब धर्मशाला की उपनिदेशक डॉ. मीनाक्षी महाजन भी भाग लेंगी।
ये लोग शामिल हैं टीम में
डिवाइस को निदेशक राज्य फोरेंसिक लैब जुन्गा डॉ. अरुण शर्मा, फोरेंसिक लैब धर्मशाला के सहायक निदेशक डॉ. एसके पाल, अजय सहगल और अजय राणा ने पानी में मिले शवों पर शोध करके तैयार किया है। टीम अब तक पानी में मिले 200 से अधिक व्यक्तियों की मौत की रिपोर्ट दो-तीन घंटे में तैयार भी कर चुकी है।