महिलाओं को दी जा रही विशेष छूट, पार्लरों में हेयर ट्रीटमेंट, फेशियल, नेल्स, मेनीक्योर के लिए पहुंच रहीं महिलाएं
विज्ञापन
शहर के छोटे-बड़े पार्लरों में 40 फीसदी तक की छूट संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। करवाचौथ से पहले शहर के ब्यूटी पार्लरों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार पर सजने-संवरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में पार्लरों का रुख कर रही हैं।
शहर के छोटे-बड़े पार्लरों में दो दिनों से भीड़ बढ़ी है। करवाचौथ के लिए महिलाएं हेयर कलर, हेयर कट, हेयर स्पा, फेशियल, ब्लीच, नेल एक्सटेंशन, मेनीक्योर और पेडीक्योर जैसी सेवाएं ले रही हैं। इन दिनों फेशियल, मेनीक्योर-पेडीक्योर, नेल आर्ट और हेयर स्टाइलिंग की अधिक मांग है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शहर के पार्लरों ने विशेष ऑफर भी निकाले हैं। महिलाओं को विभिन्न सेवाओं पर 10 से 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। कॉम्बो पैक पर भी विशेष छूट मिल रही है। गोल्ड फेशियल, बेसिक मेनीक्योर और स्पेशल हेयर वॉश जैसी सेवाओं पर 10 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। वहीं फुल बॉडी वैक्सिंग और बेसिक क्लीनअप के पैकेज पर भी 10 फीसदी तक की छूट मिल रही है। कुछ पार्लरों में ब्यूटी और हेयर सेवाओं के पैकेज पर 40 फीसदी जबकि नेल्स के पैकेज पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इन दिनों पार्लर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुले रह रहे हैं। शहर की एक पार्लर संचालिका साक्षी ने बताया कि करवाचौथ का सीजन उनके लिए शादी के सीजन जैसा है। इनके पार्लर के करीब 80 फीसदी स्लॉट बुक हो चुके हैं। कई महिलाओं ने एक सप्ताह पहले ही विभिन्न सेवाओं और मेकअप के लिए एडवांस बुकिंग करवा ली थी। एक अन्य पार्लर के संचालक राकेश गंगोत्रा ने बताया कि महिलाओं ने करवाचौथ के दिन मेकअप करवाने के लिए पहले से ही बुकिंग करवा ली है।
विज्ञापन
विभिन्न पार्लरों में सेवाओं के दाम सेवा
कीमत मेकअप
1,500 से 4,500 रुपये फेशियल
2,500 से 5,500 रुपये हेयर ट्रीटमेंट
3,500 से 4,500 रुपये फुल बॉडी वैक्सिंग
3,999 रुपये बॉडी स्पा विद मेनीक्योर-पेडीक्योर
6,000 रुपये स्मूदनिंग, नैनोप्लास्टिया और बोटॉक्स 6,000 रुपये नेल्स 500 से 2,000 रुपये