फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में ऑनलाइन होंगे दाखिले, कमेटी का किया गठन

Fri, 30 Jun 2023 07:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

ऑनलाइन एडमिशन के लिए डॉ. पवन कुमार चांद की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें डॉक्टर जगदीप वर्मा, डॉ. नरेंद्र, डॉ. विक्रांत और कुशाल सदस्य होंगे।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी - फोटो : svpcumandi.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में नए सत्र में स्नातकोत्तर के लिए दाखिले इस बार ऑनलाइन होंगे। ऑनलाइन एडमिशन के लिए डॉ. पवन कुमार चांद की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें डॉक्टर जगदीप वर्मा, डॉ. नरेंद्र, डॉ. विक्रांत और कुशाल सदस्य होंगे। विश्वविद्यालय में छह जून से 29 जून तक अवकाश के बाद शुक्रवार को पहले दिन प्रति कुलपति आचार्य अनुपमा सिंह ने सभी शिक्षकों की मीटिंग की अध्यक्षता की। इसमें प्रति कुलपति ने कहा कि इस वर्ष विश्वविद्यालय की सारी एडमिशन ऑनलाइन होंगी। जुलाई में विश्वविद्यालय के सभी विभागों की बोर्ड ऑफ स्टडीज की मीटिंग आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड ऑफ स्टडीज की मीटिंग से पहले सभी विभागों को अपने-अपने पाठ्यक्रम एवं उनसे संबंधित सभी संशोधन तैयार करने के लिए कहा है और पीएचडी कोर्स के पाठ्यक्रम को भी तैयार करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं सरकार के निर्देशानुसार तीन जुलाई को गुरु पूर्णिमा और इसी माह महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम करने के लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी किया। मीटिंग में नए शैक्षणिक सत्र से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा हुई। सेमिनार हॉल में आयोजित मीटिंग में विभागाध्यक्ष समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें