एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएचएस) में इस बार भी चार कोर्सों में ही प्रवेश होगा। नए कोर्स शुरू किए जाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। यूजीसी की मंजूरी से संस्थान में चल रहे पीजी कोर्स एमएससी पर्यावरण विज्ञान और एमबीए ग्रामीण विकास कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो जाएगी।
संस्थान के कार्यवाहक निदेशक और विवि के प्रति-कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इन दो कोर्स के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 23 जुलाई को एमएससी पर्यावरण विज्ञान की सब्सिडाइज्ड 10 और नॉन सब्सिडाइज्ड बीस सीटों के लिए संस्थान में काउंसलिंग होगी।