हिमाचल सरकार ने कांगड़ा और सिरमौर के उपायुक्तों समेत पांच आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सिरमौर के उपायुक्त रितेश चौहान को डीसी कांगड़ा नियुक्त किया है।
प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव बलबीर चंद बडालिया सिरमौर के उपायुक्त होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निजी सचिव रहे डा. अरुण कुमार शर्मा को निदेशक उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है।
वह राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर में तैनात थे। विदेश से लौटे देवेश कुमार को मंडलायुक्त मंडी लगाया है। संजीव पठानिया को प्रदेश लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया है।
इसके अलावा एचएएस अश्विनी कुमार चौधरी को निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर का निदेशक लगाया है। सोमवार को मुख्यसचिव पी मित्रा की अध्यक्षता में हुई सिविल सर्विसेज बोर्ड की बैठक के बाद कार्मिक विभाग ने ये तबादला आदेश जारी किए हैं। उधर, सरकार ने निदेशक कृषि जेसी राणा को छह महीने का सेवा विस्तार दिया है।