फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी, अवैध बोर्ड और पार्किंग को हटवाया

Thu, 14 Dec 2023 12:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

राजगढ़ व सर्कुलर रोड पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह ही प्रशासन की टीम एसडीएम कविता ठाकुर की अगुवाई में मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोलन में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन शहर के राजगढ़ व सर्कुलर रोड पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह ही प्रशासन की टीम एसडीएम कविता ठाकुर की अगुवाई में मौके पर पहुंच गई। वहीं अवैध बोर्ड और पार्किंग को भी मौके से हटवाया है। शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर की अध्यक्षता में की जा रही है। वहीं, मौके पर लोनिवि जगह की नाप-नपाई भी कर रहा है और लोगों को सीमित जगह पर ही सामान लगाने की हिदायत दी जा रही है। वहीं अब प्रशासन की कार्रवाई से डरकर कई लोगों ने खुद भी अपने अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें