फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अतिरिक्त उपायुक्त ने भरा अंगदान करने का फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के रिज मैदान पर शनिवार को द माल बिजनेसमैन एसोसिएशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्र करने में सहयोग किया। शिविर में 65 यूनिट खून एकत्र हुआ। इस दौरान स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) की ओर से अंगदान के प्रति जागरूकता शिविर भी लगाया। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने अंगदान शपथ पत्र भरकर लोगों को अंगदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद भी अंगदान करके जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। कहा कि www.sotto himachal.com और www.notto.abdm.gov.in पर कोई भी व्यक्ति अंगदान की शपथ ले सकता है। इस अवसर पर द माल बिजनेसमैन एसोसिएशन के महासचिव वरिंद्र सिंह, सहसचिव मन्नू अग्रवाल, कार्यकारी सदस्य रमेश गंगोत्रा, राजीव सूद, आशीष मल्होत्रा, कवि खन्ना, हरबीर सिंह, सदस्य हरविंद्र सिंह के अलावा सोटो की ओर से रामेश्वरी, नरेश कुमार और भारती कश्यप मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें