दसवीं और जमा दो कक्षा के परिणाम सुधारने के लिए सरकार ने पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों की एक्सट्रा क्लास लगाने का फैसला लिया है। शिक्षा सचिव ने इस संदर्भ में सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
एनसीईआरटी के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहने और बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में आई कमी को देखते हुए सरकार ने पढ़ाई में कमजोर रहने वाले विद्यार्थियों पर अधिक फोकस करने का फैसला लिया है।