चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद प्रदेश सरकार ने दो आईएएस व तीन एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के एमडी बलबीर चंद बडालिया को मंडलायुक्त शिमला और निदेशक आईटी रोहन चंद ठाकुर को प्रबंध निदेशक प्रदेश वित्तीय निगम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
वहीं, जिला उद्योग केंद्र सोलन के जीएम मनोज कुमार चौहान को डॉ. वाईएस परमार वानिकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, संयुक्त सचिव राजस्व राकेश मेहता को संयुक्त सचिव बागवानी व सूचना प्रौद्योगिकी और संयुक्त निदेशक एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक तैनात किया गया है। दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की संयुक्त निदेशक ईशा को सचिव प्रदेश बिजली नियामक आयोग के सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
दो सचिवालय कर्मियों को मिली पदोन्नति
प्रदेश सरकार ने दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति दे दी है। वरिष्ठ निजी सचिव पूरन चंद को विशेष निजी सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं, निजी सचिव सुषमा रानी को वरिष्ठ निजी सचिव पद पर पदोन्नति व प्रमुख सचिव विधि के कार्यालय में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।