फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप कुमार समेत 11 प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

Fri, 25 Jun 2021 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी को निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा विजय कुमार को चंबा मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक, विशेष सचिव गृह मनोज कुमार चौहान को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस और एचएएस अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अगले आदेश तक एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार को राज्य बिजली बोर्ड के निदेशक वित्त एवं कार्मिक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी को निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा विजय कुमार को चंबा मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक, विशेष सचिव गृह मनोज कुमार चौहान को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर को एसडीएम सलूणी, एसडीएम धर्मपुर सुनील वर्मा को एसडीएम सरकाघाट, संयुक्त सचिव राजस्व अनिल कुमार को संयुक्त सचिव शिक्षा, आरटीओ मंडी संजीत सिंह को एसडीएम मंडी, जिला राजस्व अधिकारी चंबा को एसडीएम चंबा, संयुक्त सचिव सूचना एवं जनसंपर्क पुष्पलता सिंघा को संयुक्त सचिव पीडब्ल्यूडी और अवर सचिव कृषि पूनम शर्मा को अवर  सचिव हाउसिंग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन



यहां देखें सूची



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें