फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधकार की ओर ले जाता है नशा : डॉ. अनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पंचायत मशोबरा के तहत गठित चिट्टा निषेध एवं नशा निवारण समिति ने मंगलवार को नशे पर जागरूकता बैठक का आयोजन किया। बैठक में युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और सकारात्मक जीवन की ओर जाने के लिए किया प्रेरित किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा की प्रधानाचार्य डॉ. अनीता गुप्ता ने की। इस अवसर पर डॉ. अनीता गुप्ता ने कहा कि नशा व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य और भविष्य को अंधकार की ओर ले जाता है। समय रहते इस पर नियंत्रण न किया जाए तो यह पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में आशा कार्यकर्ता मोनिका, पंचायत सचिव कुमारी दीपिका, सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी ठाकुर, कुलदीप पटवारी और पुलिस विभाग के दो कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सत्र एवं जन संवाद आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें