अतिरिक्त जिला दंडाधिकारीनाहन में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सिरमौर की स्थानीय परामर्श कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एलआर वर्मा ने बैठक में प्रस्तुत सितंबर 2023 तिमाही की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा ने बताया कि यूको आरसेटी की ओर से आगामी वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 30 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनके अंतर्गत 920 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारीनाहन में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) सिरमौर की स्थानीय परामर्श कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एलआर वर्मा ने बैठक में प्रस्तुत सितंबर 2023 तिमाही की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
इस दौरान अगले वर्ष में होने वाले प्रशिक्षणों को भी समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदयों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि यूको आरसेटी की ओर से सिरमौर जिले में सितंबर तिमाही तक 325 युवक-युवतियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए गए हैं और भविष्य में इनकी संख्या को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। यूको आरसेटी की निदेशक अमिता शर्मा ने सितंबर 2023 तिमाही की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीडीएम नाबार्ड बिक्रमजीत सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव अरोड़ा, राज्य यूको आरसेटी के निदेशक जेपी सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।