आरके वर्मा को सामाजिक कार्यों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले सरकाघाट के आरके वर्मा को सामाजिक कार्यों के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्मा को हाल ही में दिल्ली में 9 जनवरी को सामाजिक कार्य और महिलाओं और बच्चियों के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने पर दिल्ली की एक राष्ट्रीय संस्था यूनिवर्सल ग्लोबल एक्सीलेंस (यूजीई) अवॉर्ड शो-2024 दिल्ली में बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसे बेटिया फाउंडेशन ने प्रायोजित किया था। आरके वर्मा को 19 अक्तूबर 2022 को भी राष्ट्रीय संस्था यूनिवर्सल ग्लोबल एक्सिलेंस अवॉर्ड के मैनेजिंग डॉयरेक्टर दीक्षा नेगी एवं केएस नेगी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता कर्ण मेहरा और अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बेस्ट निर्देशक के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वर्मा अपनी कला के दम कई लघु फिल्में और एलबम, इवेंट्स शो और शूटिंग कर चुके हैं।