फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदाणी सीमेंट विवाद: अनुराग ठाकुर से मिले ट्रक ऑपरेटर, बोले- जल्द होगा समाधान, सरकार कर रही पूरा प्रयास

Thu, 16 Feb 2023 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से स्थिति हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न हुई है, उससे हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। इस विषय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। वे एक होकर ट्रक ऑपरेटरों के हित में काम करेंगे।
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटरों से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दाड़लाघाट, बरमाणा ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। अनुराग ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर उनके परिवार के सदस्य हैं। सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से हिमाचल प्रदेश और ट्रक ऑपरेटरों को बड़ा घाटा हुआ है, यह गंभीर स्थिति है। वीरवार को अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी कैबिनेट से बात की है कि जल्द इस समस्या को समाप्त करने के लिए समाधान निकाला जाए।

विज्ञापन


इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से स्थिति हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न हुई है, उससे हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। इस विषय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। वे एक होकर ट्रक ऑपरेटरों के हित में काम करेंगे।

ऑपरेटरों ने अपनी समस्याएं रखी हैं और इनको समझने के बाद वह भी केंद्र में बात करेंगे। इस समस्या से हिमाचल की अर्थव्यवस्था भी काफी बिगड़ी है। वह प्रयास करेंगे कि जल्दी से जल्दी यह समस्या समाप्त हो और रोड पर ट्रक एक बार फिर आवागमन करते दिखाई दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें