फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म शूटिंग के लिए किन्नौर की वादियों में पहुंचे सारा अली और कार्तिक

Mon, 24 Jun 2019 06:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
film shoting kinnaur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांगला की वादियों में लव आजकल-2 फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। अभिनेत्री सारा अली खान और कार्तिक आर्यन प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला पहुंच गए हैं। निर्देशक इम्तियाज अली पूरी यूनिट के साथ यहां की मनोरम वादियों को कैद करेंगे।

विज्ञापन


सांगला वैली के आदर्श गांव बटसेरी के प्रसिद्ध ऐतिहासिक बद्री नारायण मंदिर, बटसेरी गांव, वन विभाग विश्राम गृह सांगला रेशवाल, रोकती पावर हाउस के आसपास, आजाद कश्मीर, सांगला कंडा, रक्षम, छितकुल और निचार खंड के नाथपा डैम साइट सहित जिले  के कई अन्य स्थानों पर शूटिंग होगी। 

सोमवार को सुबह सात बजे से ही सांगला कंडे की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच पूरा दिन लाइट, कैमरा और एक्शन का दौर चलता रहा है। निर्देशक इम्तियाज अली को सांगला कंडे की खूबसूरती बहुत पसंद आई है। होटल बटसेरी के मालिक ठाकुर सिंह नेगी ने कहा कि यह यूनिट 2 जुलाई तक सांगला वैली सहित किन्नौर की खूबसूरती को कैमरे में कैद करेगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें