फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता ने मनाली की वादियों में मनाया जन्मदिन

Sun, 16 Jun 2019 08:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
गोविंदा की पत्नी सुनीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में राहत पाने के लिए सैलानियों के साथ बॉलीवुड स्टार और उनके परिवार के सदस्य भी पर्यटन नगरी मनाली पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार और अपनी कला से सबका दिल जीतने वाले गोविंदा की पत्नी सुनीता गोविंदा ने मनाली के हरिपुर में अपना जन्मदिन मनाया।

विज्ञापन


वह हरिपुर के एक रिसॉर्ट में रुकी हैं। सुनीता गोविंदा ने अपना 53वां जन्मदिन हरिपुर में एक रिसॉर्ट में मनाया। रिसॉर्ट प्रबंधक ने रात के 12 बजे सुनीता गोविंदा के जन्मदिन की बधाई और केक कटवाकर उन्हें उपहार दिया।

अगले दिन देर शाम तक जन्मदिन का जश्न चलता रहा। मनाली में बॉलीवुड हस्तियों के आने से मनाली के पर्यटन कारोबार को भी गति मिल रही है। इसी सीजन में कपिल शर्मा, सनी देओल, कंगना भी मनाली आ चुके हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड क्वीन कंगना इन दिनों सिमसा स्थित अपने घर में ही रुकी हुई हैं। कंगना के सिमसा में होने के चलते इन दिनों सिमसा और आसपास के होटल पैक चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें