अभिनेता आमिर खान की अगली फिल्म में कांगड़ा घाटी की वादियां बड़े पर्दे पर दिखेंगी। आमिर खान की टीम ने नई फिल्म की शूटिंग के लिए कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के घुग्घर हार क्षेत्र को फाइनल किया है।
विज्ञापन
नई फिल्म शूटिंग से जुड़ी टीम ने घुग्घर गांव का दौरा कर सभी औपचारिकताएं पूरी की हैं। इसी साल के अंत में ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावनाएं हैं। फिल्म यूनिट के सदस्य अभिनेता आमिर खान के बगैर ही घुग्घर पहुंचे थे। इस लोकेशन को आमिर खान फाइनल कर चुके हैं।