फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अतिक्रमण पर सख्ती, सड़क पर सामान सजाया तो अब तुरंत कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम इंस्पेक्टर अब बाजारों में जाकर काटेंगे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों-तहबाजारियों के चालान
विज्ञापन

रविवार को भी निगम ने की सख्ती, आठ तहबाजारियों का सामान किया जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में सड़कों-रास्तों पर दुकानें सजाने वाले दुकानदारों और तहबाजारियों पर नगर निगम अब और सख्ती करने जा रहा है। तहबाजारी इंस्पेक्टर को बाजारों में निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वालों के चालान काटने के निर्देश दिए गए हैं। बार-बार अतिक्रमण करने पर दुकानदार को एक हजार से लेकर दस हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है। इसी हफ्ते से नगर निगम सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम की टीम ने रविवार को भी शहर के लोअर बाजार और रामबाजार से आठ तहबाजारियों का सामान जब्त किया है। अब यह सामान जुर्माना चुकाने के बाद लौटाया जाएगा। नगर निगम के अनुसार ये सभी तहबाजारी हैं जो बिना अनुमति रविवार को शहर के बाजारों में सड़कों पर सामान सजाकर बैठे थे। निगम टीम ने दमकल के साथ रविवार को भी लोअर बाजार में मॉकड्रिल की। दमकल की गाड़ी को सीटीओ चौक से नाज चौक पहुंचने में आठ मिनट लगे। हालांकि, अभी भी नगर निगम की मॉकड्रिल के बावजूद शहर की सड़कों पर अतिक्रमण हो रहा है। प्रदेश हाईकोर्ट ने भी लोअर बाजार से अतिक्रमण हटाने के आदेश नगर निगम को दे रखे हैं, लेकिन अभी इसे सख्ती से लागू नहीं किया गया है। हालत यह है कि रोजाना लोअर बाजार, रामबाजार की सड़कों पर कारोबारी और तहबाजारी सामान सजा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें