फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्थानीय को हटाया तो बाहरी तहबाजारियों ने सड़क पर सजाई दुकानें, 12 का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने औचक निरीक्षण कर लोअर बाजार में पकड़े पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से आए तहबाजारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार को नो वेंडिंग जोन घोषित कर नगर निगम ने ज्यादातर स्थानीय तहबाजारियों को तो हटा दिया, लेकिन बाहरी राज्यों के तहबाजारी अभी भी बाज नहीं आ रहे हैं। हर रविवार को शिमला पहुंचकर शहर के बाजारों में अपना सामान बेच रहे हैं।
नगर निगम की संपदा शाखा की टीम ने अधीक्षक दलीप नरवाल की अगुवाई में रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे लोअर बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच तहबाजारी सड़क पर सामान सजाकर बैठे थे। इनमें कई कपड़े तो कई जूते बेच रहे थे। नगर निगम टीम ने एक-एक कर इनका सामान जब्त कर लिया। इनमें ज्यादातर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से आए तहबाजारी हैं जो शहर में पंजीकृत तक नहीं हैं। नगर निगम ने शाम 5:00 बजे के बाद दोबारा बाजार का निरीक्षण किया तो बुक मार्केट के समीप सात और तहबाजारी सड़क पर सामान बेचते पकड़े गए। नगर निगम के अनुसार इनमें भी ज्यादातर बाहरी राज्यों के तहबाजारी हैं जो संडे मार्केट में सामान बेचने के लिए शिमला पहुंचे थे। निगम टीम ने रविवार को कुल 12 तहबाजारियों का सामान जब्त किया है। इनमें दस बाहरी राज्यों के, जबकि दो स्थानीय पंजीकृत तहबाजारी हैं। नगर निगम का कहना है कि अब सोमवार को जुर्माना चुकाने के बाद ही इनका सामान वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संडे मार्केट में सामान बेचने पहुंच रहे तहबाजारी
शहर के लोअर बाजार में पहले हर रविवार को संडे मार्केट सजती थी। इसमें शहर के अलावा बाहरी राज्यों के सैकड़ों तहबाजारी भी सामान बेचने पहुंचते थे। अब नगर निगम ने लोअर बाजार को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया है। यहां से सभी तहबाजारियों को शिफ्ट भी कर दिया है। रोजाना बाजारों का औचक निरीक्षण करने के लिए एक टीम भेजी जा रही है। वहीं, इन सबसे बेखबर बाहरी राज्यों के तहबाजारी अब भी शिमला के लोअर बाजार में रविवार को सामान बेचने पहुंच रहे हैं। नगर निगम का कहना है कि नो वेंडिंग जोन में सामान बेचने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें