शिमला। लोअर बाजार में बिना पंजीकरण के रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। शनिवार और रविवार को दो दिनों में सदर पुलिस ने रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ चार केस दर्ज किए हैं। इन लोगों ने ऐसी जगहों पर दुकानें सजा दी थीं, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही थीं। रविवार को नगर निगम के साथ ही पुलिस की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया और सड़क किनारे रास्तों में सामान सजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।