शिमला। शकराला क्षेत्र में चिट्टे के साथ गिरफ्तार युवक को अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। स्पेशल सेल की टीम ने मंगलवार दोपहर शकराला में किराये के कमरे में दबिश देकर आरोपी राजदीन निवासी ज्वाली कांगड़ा को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से 6.620 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। स्पेशल सेल की टीम ने आरोपी को छोटा शिमला पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। पुलिस पूछताछ कर आरोपी से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चिट्टा कहां से खरीदकर लाया था।