फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Counterfeit Medicine Case: नकली दवा बनाने वाले आरोपी 22 तक न्यायिक हिरासत में

Fri, 09 Dec 2022 09:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)

सार

नकली दवा का निर्माण करने वाले आरोपी मोहित बंसल, विजय कौशल, अतुल गुप्ता और नरेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उन्हें 22 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
विज्ञापन
हिरासत(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ड्रग विभाग ने शुक्रवार को नकली दवा का निर्माण करने वाले आरोपी मोहित बंसल, विजय कौशल, अतुल गुप्ता और नरेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उन्हें 22 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  विभाग के अनुसार यूपी के आगरा निवासी मोहित बंसल नकली दवा को तैयार करता था। मोहित बंसल नकली दवा बनाकर यूपी निवासी मोहम्मद इदरिश को सौंप देता। इदरिश बद्दी के ओमेक्स अपार्टमेंट में पत्नी के साथ रहता और वह नकली दवाओं को ठिकाने लगाता, साथ ही कच्चा माल भी सप्लाई करता था। विभाग और पुलिस ने इदरिश के फ्लैट पर दबिश दी, लेकिन उसके कमरे में ताला लटका हुआ था। मोहित बंसल कुछ दवाएं आगरा में अपना दुकान में भी ले जाता था। विभाग को इदरिश की तलाश है और कई बार उसके मकान पर दबिश भी दी।

विज्ञापन


मोहित बंसल ने परवाणू से एक कंपनी से पुरानी मशीनें खरीद कर हनुमान चौक पर फैक्टरी में स्थापित की थी। इन मशीनों को चलाने के लिए कामगार भी रखे थे। जो मशीने चला कर दवाई का निर्माण करता थे। विभाग को सप्लायर और इन कामगारों की तलाश है। जिसके चलते विभाग ने चारों आरोपियों को न्यायकि हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। अदालत ने 22 दिसंबर तक चारों को न्यायिक हिरासत भेज दिया है। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह बताया कि मोहित बंसल ने जिन लोगों को बारे में उन्हें बताया है पुलिस ने उसने पूछताछ करनी है। लेकिन अभी तक यह लोग नहीं मिले है। अदालत ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें