फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: न्यायिक हिरासत पर भेजे अफीम और चोरी मामले के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में अफीम की खेप के साथ गिरफ्तार नेपाल मूल के चार आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को पांच दिन की रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से सभी आरोपियों को 15 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में कैथू जेल भेज दिया है। मामले में संलिप्त एक नाबालिग को 19 जुलाई तक बाल सुधार गृह भेजा है। बालूगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपी शंकर बुद्धा, हरका बहादुर, मोतीलाल और जीत बहादुर निवासी रूकम नेपाली निवासी को 6.820 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं अदालत ने सोमवार को बालूगंज क्षेत्र में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी आयुष रांटा को भी 20 जुलाई तक न्यायिक हिरासत पर भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें