शिमला। विशेष न्यायाधीश (वन) राजेश चौहान की अदालत ने कोटखाई क्षेत्र में 6.12 ग्राम चिट्टे के मामले में गिरफ्तार जुब्बल निवासी आरोपी हेमराज को सशर्त जमानत दे दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 22 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोटखाई नाला के पास खड़ी एक ऑल्टो कार की तलाशी ली थी। कार में सवार चार लोगों में से कंडक्टर सीट पर बैठे जुब्बल निवासी हेमराज की सीट के नीचे से 6.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और पुलिस को अब उससे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता भी नहीं है। संवाद