फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शोघी में बस सवार युवक 7.5 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन से शिमला आ रही बस की तलाशी में पकड़ा आरोपी, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सोलन से शिमला आ रही बस में 25 वर्षीय युवक से पुलिस ने 7.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान नीरज कुमार निवासी अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बालूगंज थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को स्पेशल सेल की टीम शोघी चौकी के पास मौजूद थी। इसी दौरान सोलन की ओर से शिमला आ रही एक बस को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम ने बस में सवार यात्रियों और उनके सामान की जांच शुरू की। इसी दौरान नीरज कुमार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में अभियोग संख्या 189/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान बरामद नशे के स्रोत और आरोपी के संपर्कों की जानकारी जुटाई जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें