फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निर्माणाधीन होटल से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में बोरी उठाकर ले जाते दिखे थे तीनों, चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के एक निर्माणाधीन होटल से कॉपर वायर और अन्य वायरिंग चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान अजय साहनी उर्फ ललटू (25) निवासी दरभंगा, बिहार, संजय (28) निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार और सैंटी (26) निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई। तीनों वर्तमान में डाउनडेल में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार 25 सितंबर को थाना सदर के अंतर्गत निर्माणाधीन होटल के स्टोर से कॉपर वायर व अन्य वायरिंग तार चोरी होने की शिकायत मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 26 सितंबर को पुलिस थाना सदर में अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए), 331(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें तीन संदिग्ध व्यक्ति पीठ पर बोरी लेकर घटनास्थल के आसपास दिखाई दिए। स्थानीय जानकारी और खुफिया सूत्रों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। मामले में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि शहर में होने वाली अन्य चोरी की घटनाओं में आरोपियों की संलिप्तता तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें